कोटद्वार :- डू समथिंग सोसाइटी कंवनगरी कोटद्वार द्वारा इंटर कालेज मोटाढांक में आयोजित भारत नामधेय भारत महोत्सव के तृतीय दिवस के अवसर पर *”डॉ.आंबेडकर नेशनल फेलोशिप अवार्ड – 2011″* से सम्माननित *सामाजिक कार्यकर्ता कैप्टन पी एल खंतवाल (सेनि)*को उनके निस्वार्थ सामाजिक कार्यों के लिये उन्हें*बीर चन्द्रसिंह गढ़वाली विशिष्ट सैन्य सम्मान* से सम्माननित किया गया, यह सम्मान उन्हें विधायक यमकेश्वर श्रीमती रेणु बिष्ट जी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रदान किया गया ।
स्मरणीय है कि खंतवाल जी विभिन्न सामाजिक संगठनों में अपनी भूमिका निभा रहे हैं जिनमे मुख्य निम्न प्रकार हैं….
*महासचिव* – आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट (पंजीकृत) कोटद्वार
*महासचिव*- गढ़वाल सर्वोदय मंडल
*उपाध्यक्ष* – उत्तराखंड लोक साहित्य एवम सांस्कृतिक मंच कोटद्वार
*अध्यक्ष* – वरिष्ठ नागरिक संगठन (पंजीकृत) कोटद्वार
अन्य विभिन्न सामाजिक संगठन
सादर – सुरेन्द्र लाल आर्य *सर्वोदयी पुरूष*
अध्यक्ष – आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट (पंजीकृत) कोटद्वार