हुड़दंगी छात्रों/युवकों पर नकेल कसने के लिए दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट वॉच” शुरू
दिनांक – 26/03/2026
देहरादून पुलिस द्वारा जनपद में रात्रि के समय हुड़दंग करने वाले छात्रों/युवकों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु “ऑपरेशन नाइट वॉच” अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत नगर से लेकर देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही है।
रात्रि चेकिंग में बड़ी कार्रवाई, 2 दिनों में कई गिरफ्तारियां
विगत 02 दिनों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए:
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके सभी वाहन सीज किए गए।
वाहनों में हूटर, काले शीशे लगाने एवं रेस ड्राइविंग करने पर 12 वाहन सीज किए गए।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 98 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
कुल 21 न्यायालयीय चालान भी किए गए।
2600 से अधिक वाहनों और 1900+ व्यक्तियों की चेकिंग
अभियान के दौरान:
2663 वाहनों की चेकिंग की गई।
1900 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन किया गया।
रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 288 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिनमें से 156 संदिग्धों को थाने लाया गया।
पुलिस एक्ट में कार्रवाई, ₹49,500 का जुर्माना
अभियान के दौरान:
99 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
कुल ₹49,500 का जुर्माना वसूला गया।
हुड़दंगी छात्रों पर सख्त चेतावनी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि:
कॉलेज/यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के नाम पर रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमना, हुड़दंग करना या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ऐसे मामलों में संबंधित छात्रों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनके संस्थान से निष्कासन (रस्टिकेशन) की भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गुटबाजी करने वाले छात्रों पर भी नजर
सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि:
अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने वाले छात्रों को चिन्हित किया जाए।
संदिग्ध एवं अराजक तत्वों पर लगातार नजर रखते हुए स्थान बदल-बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।
रात्रि में लगातार जारी रहेगा अभियान
देहरादून पुलिस द्वारा “ऑपरेशन नाइट वॉच” के तहत सीमावर्ती चौकियों एवं आंतरिक मार्गों पर आकस्मिक चेकिंग अभियान लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

