श्रीनगर

चारधाम यात्रा से पहले स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का श्रीनगर अस्पताल का निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल: अस्पताल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश, स्वास्थ्य मंत्री का निरीक्षण

मरीजों से मिले स्वास्थ्य मंत्री, सेवाओं की गुणवत्ता पर लिया फीडबैक

श्रीनगर गढ़वाल
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया।
आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं समस्त कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं पूर्णतः तत्पर रखी जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।


उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक एवं देवभूमि में पधारने वाले श्रद्धालु यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना आवश्यक है।


स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों की कार्यशीलता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि आमजन को बेहतर एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

Uma Shankar Kukreti