देहरादून

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड का त्यौहार विशेष अभियान

देहरादून | 26 फरवरी 2026
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड श्री सचिन कुर्वे के निर्देशों के क्रम में जनपद देहरादून में विशेष अभियान चलाया गया।

आम जनमानस को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम देहरादून क्षेत्र की प्रमुख डेयरी एवं स्वीट्स शॉप्स पर खाद्य सचल विश्लेषणशाला (मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब) द्वारा मौके पर निःशुल्क जांच की गई।
🔎 जांच का विवरण:
कुल 58 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच
03 नमूनों में दूध में मिल्क फैट कम पाया गया
01 मावा में शुगर की मिलावट
01 मिठाई में स्टार्च की मिलावट पाई गई
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना ने समस्त डेयरी संचालकों को निर्देशित किया कि—
प्रतिष्ठानों को सदैव साफ एवं कीट-मुक्त रखें
दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखें
रेफ्रिजरेटर एवं फ्रीजर की नियमित सफाई सुनिश्चित करें
👥 अभियान में शामिल अधिकारी:
नोडल सचल खाद्य विश्लेषणशाला – श्री वीरेंद्र बिष्ट
सहायक आयुक्त – श्री मनीष सयाना
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी (नगर निगम क्षेत्र) – श्री रमेश सिंह
इधर, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी (विकासनगर क्षेत्र) श्री संजय तिवारी ने अवगत कराया कि सुद्धोवाला, हरबर्टपुर आदि क्षेत्रों में निरीक्षण कर संदेह के आधार पर मावा, दूध, पनीर, मिल्क केक, गुजिया एवं तेल के कुल 07 नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
👉 विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि त्यौहारों के दौरान आम जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।

Uma Shankar Kukreti