रुद्रपुर

77वें गणतंत्र दिवस पर रुद्रपुर भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिलाई एकता और लोकतंत्र की प्रेरणा

रुद्रपुर, 26 जनवरी।
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रुद्रपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री तथा जनपद ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरित कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम आज देश की प्रगति में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है तथा देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।
इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, अमित नारंग, विवेक सक्सेना सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Uma Shankar Kukreti