Saturday, July 27, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

प्रदेश में इस हफ्ते ठंड करेगी लोगों को परेशान , मौसम विभाग ने चार जिलों में जारी किया भारी बर्फबारी का अर्लट

उत्तराखंड में इस हफ्ते से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने 26 और 27 नवंबर को देहरादून में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। वहीं, चार पहाड़ी जिलों में 26 नवंबर को भारी बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है।

रविवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहे। हालांकि कहीं भी बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बर्फबारी की आशंका है। उन्होंने बताया कि 26 और 27 नवंबर को राजधानी देहरादून में भी बारिश हो सकती है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में इस सप्ताह से कोहरा बढ़ सकता है। बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड में इजाफा हो सकता है। फिलहाल सोमवार से आसमान में आंशिक बादल छाने का सिलसिला जारी हो जाएगा।राजधानी सहित प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बारिश होगी। 28 नवंबर को भी 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम बदलने पर तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी आ सकती है।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *