Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडपिथौरागढ़

कल होगा पिथौरागढ सीट के लिए उपचुनाव,करीब एक लाख मतदाता करेगें अपने मत का प्रयोग

पिथौरागढ़- विधानसभा सीट के उपचुनाव में मतदान कल सुबह आठ बजे से होगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां रविवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई। विस क्षेत्र के 1,05,711 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए पूरे क्षेत्र में 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा 28 नवंबर को की जाएगी।

इन प्रत्‍याशियों ने ठोंकी है ताल

पिथौरागढ़ विस सीट से भाजपा विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा ने स्व.प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस से अंजू लुंठी ताल ठोंक रही हैं। तीसरे प्रत्याशी समाजवादी पार्टी से ललित मोहन भट्ट हैं। इस तरह तीन प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गया। भाजपा के पक्ष में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट, क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व रेखा आर्य समेत तमाम दिग्गजों ने प्रचार किया तो कांग्रेस की लुंठी के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल आदि डटे रहे। सपा प्रत्याशी ने खुद ही गांव-गांव जाकर वोट मांगे।

 

उप चुनाव के प्रत्‍याशियों के भाग्य का फैसला क्षेत्र के 1,05, 711 लाख मतदाता करेंगे। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को देखते हुए जिलाधिकारी ने नेपाल-चीन सीमा को सील कर दिया है। सोमवार को मतदान के चलते विधानसभा क्षेत्र में वाहनों का संचालन बंद रहेगा। विस क्षेत्र में लोकल टैक्सी, दोपहिया, निजी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। बाहर से आने वाले वाहनों को संबंधित बैरियर और चैकपोस्ट पर सम्पूर्ण यात्रा का कारण विवरण उपलब्ध कराए जाने बाद ही विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *