देहरादून

लोक भवन में सादगी और आत्मीयता के साथ मना राज्यपाल का जन्मदिन

देहरादून | 01 फरवरी 2026
लोक भवन देहरादून में आज उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) का जन्मदिन अत्यंत सादगी, आत्मीयता और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। राज्यपाल ने अपना जन्मदिन शार्प मेमोरियल स्कूल के बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके स्नेहपूर्ण अभिवादन के लिए आभार व्यक्त किया।

इसके उपरांत लोक भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने भी राज्यपाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। सभी के स्नेह और शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन परिवार की यह आत्मीयता उनके लिए अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक है।


इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव श्री राज्यपाल श्री रविनाथ राम, विधि परामर्शी श्री कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, परिसहाय श्री अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार शादिजा, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय सहित लोक भवन के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Uma Shankar Kukreti