देहरादून- उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए किराये की दरें तय कर दी हैं। फाटा से केदारनाथ तक प्रति यात्री एक तरफ का किराया 2360 और सिरसी से 2349 रुपये निर्धारित किया गया है। पिछले साल की तुलना में यूकाडा ने किराये में कमी की है।
इस बार भी यूकाडा ने फाटा, सिरसी, गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए हेलीसेवा संचालित करने के लिए नौ हेली एविएशन को टेंडर आवंटित किए हैं। फाटा और सिरसी से हेली सेवा के लिए किराये की दरें भी तय कर दी हैं। जबकि गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए हेली सेवा का किराया अभी तय नहीं हुआ है। इसके लिए कंपनियों से बातचीत चल रही है। इसी तरह हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा का किराया तय किया जाना है।