Uncategorized

यहाँ 06 किशोरियों ने मिलकर खाया जहर, 03 किशोरियों की मौके पर ही हुई मौत, जानिए क्या था मामला

 

गया विहार-: औरंगाबाद  में घटेरा पंचायत के पूर्व मुखिया रणविजय कुमार ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सभी 6 लड़कियां ग्रुप अफेयर में थीं। इनमें एक ने शादी का दबाव लड़के से बनाया तो उसने इनकार कर दिया। फिर उस लड़की ने जहर खाने का दबाव सभी सहेलियों पर बनाया। उसी के दबाव में 6 सहेलियों ने जहर खाया, जिसमें 3 की जान चली गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
औरंगाबाद में 6 सहेलियों के एक साथ जहर खाने और तीन लड़कियों की मौत के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही नए खुलासे सामने आ रहे। पुलिस ने बताया कि एक लड़की का उसके एक रिश्तेदार से अफेयर चल रहा था। जब लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया तो प्रेमिका ने अपनी 5 सहेलियों के साथ जहर खा लिया। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो को गंभीर हालत में गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।              मगध अस्पताल में जिन दो लड़कियों को भर्ती कराया गया उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही। इस बीच अस्पताल में भर्ती एक पीड़िता से जब बात की गई तो उन्होंने पूरे मामले का किया खुलासा। किशोरी ने बताया कि आखिर उन्होंने जहर क्यों खाया। इसके लिए उनकी सहेली ने दबाव बनाया था ।

औरंगाबाद में डीएसपी ललित नारायण पांडेय ने पूरे मामले में अब तक सामने आई बातों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन तीन किशोरियों की जान गई उनमें से एक का प्रेम प्रसंग उसके रिश्तेदार से चल रहा था। हालांकि, शादी का ऑफर ठुकराने पर उन्होंने ये कदम उठाया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *