Uttarakhand

पत्रकारों का हाउस टैक्स हो माफ, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल को उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल और वरिष्ठ समाजसेवी व अधिवक्ता नीरज पांडेय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव हरीश जोशी ने कुशलता पूर्वक किया। उन्होंने उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के उद्देश्यों और अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यूनियन पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है और समय-समय पर पत्रकारों के कल्याण के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र में निवास कर रहे पत्रकारों के घरों का हाउस टैक्स माफ करने की मांग को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपा। यूनियन का कहना है कि पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करते हैं और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हाउस टैक्स माफी एक सकारात्मक पहल होगी।

महापौर सौरभ थपलियाल ने उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं और उनके हितों का संरक्षण उनकी प्राथमिकता है। महापौर ने नीरज पांडेय द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और कहा कि समाजसेवा के ऐसे प्रयास प्रेरणादायक हैं। उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही, निगम की आय के स्रोत बढ़ाने पर भी विचार करने की बात कही ताकि शहर के विकास और स्वच्छता के लिए अधिक संसाधन जुटाए जा सकें। महापौर ने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की पत्रकारों के लिए हाउस टैक्स माफी की मांग पर गहन चर्चा की जाएगी और सकारात्मक समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

वरिष्ठ समाजसेवी और अधिवक्ता नीरज पांडेय, जो दधीचि देह दान समिति के महासचिव भी हैं, ने अपने संबोधन में देहदान और अंगदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानव सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण देहदान और अंगदान है, जिससे न केवल किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और कहा कि देहदान करने वालों के प्रति समाज हमेशा कृतज्ञ रहेगा। पांडेय ने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और दूसरों के जीवन में उजाला फैलाएं।

प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी ने महापौर सौरभ थपलियाल को उनकी ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महापौर के युवा नेतृत्व में देहरादून और अधिक सुव्यवस्थित और सुदृढ़ बनेगा। उन्होंने नीरज पांडेय के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल से कई परिवारों की मुस्कान लौट रही है। आशीष ध्यानी ने कहा कि पत्रकार समाज के हित में निःस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हाउस टैक्स माफी एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम इस मांग को गंभीरता से लेकर सकारात्मक निर्णय लेगा।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार और यूनियन के संरक्षक नवीन थलेड़ी और चेतन गुरुंग ने अपने विचार साझा किए। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी और यूनियन के वरिष्ठ सदस्य गिरधर शर्मा ने भी पत्रकारों के अधिकारों और चुनौतियों पर चर्चा की। प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिलक राज, उपाध्यक्ष किरण शर्मा, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, संगठन मंत्री इंद्रेश कोहली, संयुक्त मंत्री राजकिशोर तिवारी, सचिव सुशील रावत, प्रचार मंत्री शशि शेखर और सचिन गौनियाल सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पत्रकार हितों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया। प्रदेश कार्यकारिणी ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों के हित में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए यूनियन मजबूती से खड़ी रहेगी।

One thought on “पत्रकारों का हाउस टैक्स हो माफ, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल को उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने सौंपा ज्ञापन”

  • Incredible! This blog looks jusst like myy old one!
    It’s on a entirelyy different topic but it has pretty much
    tthe same page layout and design. Wonderful choice of colors!
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *