ऋषिकेश-: लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने चेन झपटने वाली एक युवती सहित चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं ने नीलकंठ क्षेत्र में एक महिला के गले से चेन झपटी थी।
यात्रा रुट पर सक्रिय महिला गैंग जो कि हरियाणा से चलकर देश मे कई राज्यो में जाकर महिलाओ व सफर में पाकेट मारना इनका व्यसाय है। ये इतने शातिर होते है कि सामने वालो को भनक भी नही लगती ओर ये अपना काम कर रफ़ूचक्कर हो जाते है।
उत्तराखंड में अक्सर ये यात्रियों के साथ घुलमिलकर वरदात को अंजाम देते है।
लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के अनुसार हरियाणा निवासी पीयूष जोशी ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी माता के गले से अज्ञात महिलाओं ने चेन झपट ली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने चेन झपटने वाली महिलाओं को देखा। जिनकी पहचान कर पुलिस ने उनको गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। लक्ष्मण झूला थाना अध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि महिलाओं की पहचान ममता, कमलेश, पूजा और सुमन निवासी जिला रेवाड़ी हरियाणा के रूप में हुई है। बताया पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश किया जहां कोर्ट ने उनको जेल भेज दिया है। महिलाओं को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक मनोज गैरोला कॉन्स्टेबल राकेश नेगी ब्रजकिशोर प्राची और सोनम शामिल रही।