सरकारी जमीन पर ‘अवैध मजार’ का खेल बेनकाब: महापौर के निरीक्षण में खुला लैंड जिहाद का राज
रुद्रपुर। शहर में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज। गुरुवार को खेड़ा बस्ती में महापौर विकास शर्मा के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। नदी किनारे चांद मस्जिद के पास सरकारी भूमि पर अवैध मकान बनाकर उसके अंदर मजार तैयार करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया।
महापौर एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे व अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। जांच में पता चला कि व्यक्ति ने पिता के शव को घर में ही दफनाकर मजार बना दी। आरोप है कि उसने सरकारी जमीन पर कब्जा कर आसपास प्लॉट भी बेचे। तत्काल मजार सील कर दी गई।महापौर ने कहा, “धार्मिक आस्था के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ अभियान जारी। रुद्रपुर में ऐसी मानसिकता को कुचला जाएगा।” ध्वस्तीकरण की तैयारी तेज।एडीएम पंकज उपाध्याय बोले, “विस्तृत जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। अवैध निर्माण शीघ्र ढहाया जाएगा।”प्रदेश में सैकड़ों अवैध मजारों पर पहले ही बुलडोजर चला। अब भू-माफिया सशंकित में है।
