Saturday, July 27, 2024
Latest:
क्राइमदेहरादूनस्वास्थ्य

उत्तराखंड सरकार द्वारा लॉक डाउन का सख़्ती से पालन करवाते हुए दून पुलिस ने उल्लंघन करने वाले 04लोगो को गिरफ्तार किया और 47 लोगो के विरुद्ध केस दर्ज किया।साथ ही नेहरू कालोनी से एक बुजुर्ग महिला के फोन कॉल करने पर दवाई घर पर ही उपलब्ध करवाई।

दून पुलिस सदैव आपके साथ

!

उत्तराखण्ड़ सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आगामी 31 मार्च 2020 तक सम्पूर्ण प्रदेश को लाॅक डाउन किया गया है। जिसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानों, प्रतिष्ठानों, ऑफिस व अन्य को बन्द रखते हुए आम जनमानस को जब तक अति आवश्यक न हो घरो में ही रहने के निर्देश दिये गये थे। आज दिनांक 24/03/20 को लाॅक डाउन के दूसरे दिन जनपद पुलिस द्वारा जनपद के नगर व देहात क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में कड़ाई के साथ उक्त आदेशों का अनुपालन कराया गया, इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लगाये गए बैरियरर्स पर बाहर निकलने वाले वाहनों/व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गयी, साथ ही अनावश्यक रूप से शहर में विचरण कर आदेशो की अवज्ञा करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गई-

1- विभिन्न थाना क्षेत्रो में *04 अलग- अलग मामलों में आदेशो का उल्लंघन करने वाले 05 व्यक्तियों* को पुलिस द्वारा धारा 151 सी0आर0पी0सी0 के तहत गिरफतार किया गया।
2- जिला प्रशासन द्वारा लाॅक डाउन के दृष्टिगत जारी किये गये आदेशो का उल्लघन करने वाले *47 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 188 भादवि* के तहत कार्यावाही करते हुए उनके विरूद्ध अलग अलग थानो में अभियोग पंजीकृत किये गए। उक्त सभी व्यक्तियों को थाने से व्यक्तिगत मुचलके पर छोड़ा गया।
3- नियमो का उल्लंघन करने वाले *236 वाहनों का एम0वी0 एक्ट के तहत चालान तथा 77 वाहनों को सीज* किया गया।

दून पुलिस का आमजन मानस से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के विरूद्ध जारी इस जंग में अपना सहयोग प्रदान करें। जब तक बहुत आवश्यक न हो घरो से बाहर न निकलें, अनावश्यक रूप से शहर में विचरण कर नियमो का उल्लघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार वैद्यानिक कार्यवाही की जाएगी।

थाना नेहरुकोलोनी, देहरादून

आज दिनांक 24 मार्च 2020 को सी- 95 नेहरू कॉलोनी से एक बुजुर्ग महिला श्रीमती एल0एम0 देवरानी द्वारा नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी को कॉल एवं मैसेज कर अपनी बी.पी. की दवाई अनिवार्य रूप से चाहने हेतु निवेदन किया।
पुलिस द्वारा उक्त बुजुर्ग महिला के घर जाकर दवाई का पर्चा प्राप्त कर उक्त महिला को बीपी की दवाई उसके घर पर लाकर दी गयी। उक्त महिला द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कोटि-कोटि धन्यवाद किया।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *