Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडदेहरादून

राजभवन परिसर में उद्यान विभाग द्वारा मौनपालन, ट्यूलिप कटफ्लावर तैयार करने के साथ-साथ इस वर्ष बटन मशरूम उत्पादन का कार्य भी किया जा रहा है।

राजभवन परिसर में उद्यान विभाग द्वारा मौनपालन, ट्यूलिप कटफ्लावर तैयार करने के साथ-साथ इस वर्ष बटन मशरूम उत्पादन का कार्य भी किया जा रहा है।
               मंगलवार को राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य द्वारा बटन मशरूम उत्पादन कार्य का निरीक्षण किया गया तथा उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित को बसन्तोत्सव 2020 हेतु इसका प्रदर्शन करने के निर्देश दिये। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि वसंतोत्सव में प्रदेश के विभिन्न भागों से काश्तकार और व्यवसायी आते हैं। वसंतोत्सव में ऐसे उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाय जिनसे लोगों की आजीविका वृद्धि में सहायता मिले। राज्यपाल श्रीमती मौर्य द्वारा उद्यान विभाग के कार्यों को सराहा गया तथा मशरूम के अधिक उत्पादन पर जोर दिया गया। किसानों की आय में वृद्धि हेतु मशरूम उत्पादन एक अच्छा माध्यम हो सकता है।
               उद्यान प्रभारी श्री पुरोहित द्वारा बताया गया कि राजभवन में मशरूम उत्पादन मुख्य मशरूम अधिकारी डाॅ0 संजय कमल की तकनीकी देखरेख में किया जा रहा है। वसंतोत्सव तक राजभवन नर्सरी में लगभग 5 कुंतल मशरूम के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *