हल्द्वानी :- यहाँ दो दोस्तों ने अपने ही दोस्त को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के चलते दो युवकों ने अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी से काटकर जान ले ली। बाद में उसके शव को एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर दस दिन बाद युवक का सड़ा गला शव बरामद किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक आजादनगर की सुभाष कालोनी निवासी विश्वजीत विश्वास (22) पुत्र हरि विश्वास पांच मई को अपनी बाइक से हल्द्वानी के लिए निकला था। उसकी बाइक भूड़िया कॉलोनी थाना बहेड़ी की सीमा के पास मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो विश्वजीत के दोस्त करन, सुकंतो को हिरासत में लिया। सोमवार को देर शाम दोनों क निशानदेही पर आजादनगर के एक नाले से शव बरामद किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या की वजह एक महिला से अवैध संबंध बताया जा रहा है। एक हत्यारोपी के संबंध उसके घर के पास रहने वाली एक महिला से थे। घटना के दिन आरोपियों ने फोन करके विश्वजीत को बुलाया। उसके आने के बाद तीनों ने शराब पी और दोनों ने कुल्हाड़ी से विश्वजीत को मौत के घाट उतार दिया। शव नाले के पास झाड़ियों में फेंक दिया। एएसपी क्राइम मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।