कोविड-19 के दृष्टिगत डॉ महेश कुङियाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 01 लाख रुपए की धनराशि दी है। डॉ महेश कुडियाल ने उक्त धनराशि का चेक मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को भेंट किया। बताते चलें कि डॉ महेश कुड़ियाल अपने पेशे के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और वह लगातार प्रयास करते रहते हैं कि किस तरीके से जन भावनाओं के साथ सामाजिक सरोकारों के साथ जनता की मदद हो सके आज उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹100000 की धनराशि सप्रेम जनता की सेवा के लिए मुख्यमंत्री जी को भेंट की है।