Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडदेहरादून

15 नवंबर को देहरादून आएंगे जेपी नड्डा लेंगे कोर ग्रुप,सांसदों और विधायकों की लेंगे बैठक

देहरादून – भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को देहरादून आ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद नड्डा का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। इस दौरान वे पार्टी के प्रदेश कोर ग्रुप सहित सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। उनके आगमन को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य पदाधिकारियों की बैठक हुई। स्वागत की तैयारियों को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष के देहरादून आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में उनके कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार हुआ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नड्डा के आगमन पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे से लेकर डोईवाला, रिस्पना पुल और वहां से होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय आगमन व अलग-अलग स्थानों पर उनके स्वागत का कार्यक्रम बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष दून में पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों व कोर ग्रुप की बैठकों सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *