हरिद्वार- हरिद्वार में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी कूच कर रहे 100 से अधिक सिखों के जत्थे को पुलिस ने शनिवार देर रात नारसन बॉर्डर पर रोक लिया। इस दौरान तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जत्थे में 30 से अधिक वाहन थे।पुलिस प्रशासन ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से वार्ता कराने का आश्वासन देकर अधिकांश वाहनों को लौटा दिया। रविवार सुबह करीब आठ दस लोगों की मंत्री से वार्ता कराई गई। जल्द कोई रास्ता निकालने का आश्वासन मिलने पर ये लोग भी लौट गए।
सिखों के जत्थे का नेतृत्व कर रहे ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बब्बर का कहना है कि हरिद्वार में जिस स्थान पर भारत स्काउट एंड गाइड भवन है, वहां पहले ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा था। इसे बाद में हटा दिया गया। सिख समुदाय को यह स्थान वापस लौटाया जाना चाहिए।