CrimeUttarakhand

मजदूर ने फंदे से लटक कर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रुद्रपुर । ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में 50 वर्षीय शिव कुमार पुत्र कृष्ण मोहन झा किराए के कमरे में रहते थे। फैक्ट्री में मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। आज सुबह पड़ोसी से घर जाने की बात कह रहे थे दोपहर तक न जाने पर पड़ोसियों को कुछ संदेह हुआ। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे। जानकारी के अनुसार युवक फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने युवक को नीचे उतार कर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने परीक्षण करने के बाद युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है इसके साथ ही मौत की सूचना परिजन को दी है। मृतक मूल रूप से गांव नगमा थाना घनश्यामपुर जिला दरभंगा बिहार का रहने वाला है। मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Shubham Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *