देहरादून :- कूर्मांचल गौरव सम्मान 2024 से सम्मानित हुए ललित जोशी। नशा मुक्त भारत अभियान में कर चुके है अब तक 7 लाख युवाओं को जागरूक। 2008 से नशा उन्मूलन के क्षेत्र में 1500 स्कूलों चला रहे है युवा संवाद। 300 आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रतिवर्ष दे रहे है निःशुल्क उच्च शिक्षा। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद केंद्र के होली मिलन कार्यक्रम में आज दिनांक 17 मार्च 2024 को सर्वप्रथम सविता कपूर विधायक,ललित मोहन जोशी चेयरमैन सीआईएमएस ग्रुप ऑफ़ कालेज देहरादून द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आरंभ स्वामी वीर वीणा महाराज म्यूजिक एंड डांस अकादमी द्वारा गणेश और सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सिंह धर्मपत्नी समाजसेवी गीता धामी , विधायक सरिता कपूर , राज्य मंत्री कैलाश पंत की उपस्थिति ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य एवं प्रतिवर्ष 300 आर्थिक रूप से कमजोर योग्य छात्र छात्राओं को निशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु “कूर्मांचल गौरव सम्मान 2024” से सम्मानित किया गया। होली कार्यक्रम में कांडली शाखा के बच्चों द्वारा बहुत सुंदर नृत्य की प्रस्तुति “छोरी चंद्र ज्यादा ना शर्मा और” कुमाऊं मित्र मंडल रायपुर के बच्चों द्वारा मैशअप डांस प्रस्तुत किया गया। उसके बाद नत्थनपुर शाखा की महिलाओं द्वारा “मृगनयनी को यार नवल रसिया” बैठक होली गाई गई। धर्मपुर शाखा द्वारा “मोहन गिरधारी” और प्रेम नगर शाखा द्वारा ” होली खेले पशुपतिनाथ” होली गाई गई। लोक गायक हरदा ननोई के “ईथा जानू लेन लेंन उठा जानू लैन लेन”…… गीत का विमोचन भी हुआ