टिहरी गढ़वाल
आज दिनांक 17.3.2024 को नंदगांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों व दर्शकों से मतदाता मतदान महादान जागरूकता अभियान के तहत शपथ दिलवाई गई जिसमें लोगों को निष्पक्ष मतदान एवं शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
देखे वीडियो
नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों शोभित अंजली जखनी धार ब्लॉक तथा आंचल नेगी चंबा ब्लॉक ने मतदान जागरूकता की शपथ गांव वालों को कराई और उन्होंने यह संदेश दिया कि किस प्रकार हम एक निष्पक्ष मतदान प्रणाली का हिस्सा बन सकते हैं।
नेहरू युवा केंद्र पूर्व में भी मतदान जागरूकता पर कार्यक्रम करवा चुका है और उनका कहना है कि चुनाव के चलते आखिरी चरण तक इस प्रकार के कार्य करवाते रहेंगे । जिससे लोग जागरूक होंगे और ऐसे कार्यक्रम चलते ही रहेंगे।
देखे वीडियो
शपथ के दौरान ग्राम पंचायत नंदगांव के पूर्व प्रधान श्री अमर सिंह खरोला जी,हाईस्कूल के अध्यापक समिति के अध्यक्ष श्री जगवीर सिंह खरोला जी,ग्राम पंचायत छोलगांव के प्रधान श्री त्रिलोक सिंह बिष्ट जी, छेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद सिंह बिष्ट जी, व अन्य लोग धर्म सिंह खरोला,जयपाल खरोला, राकेश खरोला,ईश्वरी प्रसाद नौटियाल, व ग्राम पंचायत की महिलाएं मौजूद थी। इनके साथ साथ NYKS volunteer शोभित नौटियाल, व अंजली बिष्ट तथा आंचल नेगी चंबा ब्लॉक भी शामिल थी।