ऋषिकेशदेहरादून

गंगेश्वर मंदिर में महिला मोर्चा द्वारा भव्य “शक्ति पूजन” कार्यक्रम आयोजित

वीरभद्र ऋषिकेश
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के आदेशानुसार एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता नयाल के निर्देशानुसार वीरभद्र मंडल अंतर्गत गंगेश्वर मंदिर में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ “शक्ति पूजन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर प्रदेश मंत्री कविता, प्रदेश प्रवक्ता ममता रतूड़ी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा निर्मला उनियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सुमन, महामंत्री पुनिता भंडारी, सोशल मीडिया प्रभारी सुमन रावत, कार्यालय प्रभारी ममता ममगाई, पूनम डोभाल, ओबीसी मोर्चा मंत्री ममता सकलानी, महिला मोर्चा जिला मंत्री रुचि जैन, हेमा, पूजा गौड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य आरती दुबे, गीता मित्तल, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी गंगा चौहान, विनीता बिष्ट, विजयलक्ष्मी नौटियाल, रोशनी अग्रवाल एवं माँ धारी देवी कीर्तन मंडली की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारीगण एवं समस्त कीर्तन मंडली की बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां शक्ति की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। पूरे वातावरण में भक्ति, ऊर्जा और सकारात्मकता का अद्भुत संचार देखने को मिला।

Uma Shankar Kukreti