अरुणाचल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में छह उग्रवादी ढेर,
गुवाहाटी :- अरुणाचल प्रदेश के खोंसा इलाके में सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नागा उग्रवादी संगठन NSCN (IM) के 6 उग्रवादियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने मारे गए उग्रवादियों से 4 एके-47 राइफलें और दो चाइनीज MQ जब्त की हैं। इस एनकाउंटर में असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। मुठभेड़ स्थल से छह हथियारों के साथ अन्य युद्धक जैसी सामग्री बरामद हुई है।
जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स को खुफिया जानकारी मिली थी कि जनरल क्षेत्र के खोंसा में ‘नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड’ (एनएससीएन-आईएम) के कुछ उग्रवादी छुपे हुए हैं। इस जानकारी के आधार पर असम राइफल्स की एक टीम तैयार की गई और इलाके में खोज अभियान शुरू किया गया। असम राइफल्स और अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने साथ मिलकर सुबह के समय लोंगडिंग जिले के एनगिनू गांव में खोज अभियान किया। इसी दौरान टीम और एनएससीएन-आईएम उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में छह उग्रवादी मार गिराए गए, जबकि इस मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ। यह मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। मुठभेड़ स्थल से छह हथियारों के साथ अन्य युद्धक जैसी सामग्री बरामद हुई है।अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी ने बताया है कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से चार एके-47 राइफल्स और दो चीनी एमक्यू बरामद हुई है। फिलहाल खोज अभियान जारी है।