देहरादून

आईएसबीटी में बड़ा बदलाव: मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के बाद व्यवस्थाएँ चकाचक

 

साफ-सुथरी व्यवस्था से यात्रियों को राहत, दुकानदारों ने भी की सराहना

देहरादून, 05 दिसंबर 2025 (सू.वि.)

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून आईएसबीटी के हालिया औचक निरीक्षण के बाद बस अड्डे की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद सफाई व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, टिकटिंग सिस्टम, सुरक्षा प्रबंधन और रूट संचालन में उल्लेखनीय सुधार दिखाई दे रहा है।

बस अड्डे में अब साफ-सुथरा वातावरण, व्यवस्थित पार्किंग और यात्रियों के लिए सुगम सेवाएँ उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों ने खुलकर संतोष व्यक्त किया है।


सुविधाओं में तेज़ी से सुधार

निरीक्षण के बाद जिन मुख्य व्यवस्थाओं में बदलाव महसूस किया जा रहा है, उनमें शामिल हैं—

  • परिसर में सफाई व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया गया।
  • यात्री सूचना बोर्ड और अनाउंसमेंट सिस्टम को ठीक कर पुनः सक्रिय किया गया।
  • पेयजल स्थल, शौचालय और उनके बाहर बैठने की व्यवस्था बेहतर की गई।
  • सुरक्षा के लिए सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील कर दिए गए और सिक्योरिटी गार्ड की नियमित पेट्रोलिंग शुरू हो गई।
  • बसों के रूट संचालन, पार्किंग और प्लेटफार्म व्यवस्था को सुनियोजित ढंग से पुनर्संगठित किया गया।

आईएसबीटी में बसों एवं सफाई कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग भी शुरू कर दी गई है।


इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड भी तेज़ी से जारी

यात्रियों की सुविधा के लिए—

  • बड़े-बड़े साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
  • प्लेटफार्म में लगे पुराने पत्थरों का पुनर्निर्माण शुरू हो चुका है।
  • परिसर की रोड निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
  • जल्द ही यात्रियों को नए प्लेटफार्म की सुविधा भी मिलने लगेगी।

यात्रियों और दुकानदारों ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

आईएसबीटी के स्थानीय दुकानदार सचिन रतूड़ी ने कहा—
“मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद सफाई और सुविधाओं में बड़ा सुधार आया है। स्वच्छ पेयजल से लेकर शौचालय तक हर व्यवस्था पहले से बेहतर है।”

आगरा से आए यात्री मोहित बघेल ने अनुभव साझा करते हुए कहा—
“उत्तराखंड अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है और अब यहां की व्यवस्थाएँ भी उसी स्तर की लग रही हैं। भोजन, पेयजल, शौचालय और एटीएम—सब कुछ सुचारू रूप से उपलब्ध है।”

 

आईएसबीटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर केशवानंद गुवाड़ी ने बताया—
“मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद परिसर की रोड का टेंडर जारी हो गया है। स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा का मुख्यमंत्री का संकल्प बस अड्डे में आए बदलावों में साफ दिखाई दे रहा है।”

Uma Shankar Kukreti