मंदाकिनी सदन ने जीता जूनियर व सीनियर बालक बैडमिंटन का खिताब
देहरादून। अंतर सदनीय जूनियर और सीनियर बालक बैडमिंटन टूर्नामेंट में मंदाकिनी सदन ने दोनों वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। मैच के जूनियर वर्ग में मंदाकिनी सदन के अद्वय बुटोला ने मोनाल सदन के अधिराज चौधरी को फाइनल में पराजित किया, जबकि सीनियर वर्ग में मंदाकिनी सदन के शौर्य सिंह ने मोनाल सदन के शौर्य भट्ट को पराजित किया।
यहां न्यू रोड़ स्थित द हैरिटेज स्कूल में खेली जा रही अंतर-सदनीय जूनियर और सीनियर बालक बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मैच खेला गया और जूनियर वर्ग में मंदाकिनी सदन के अद्वय बुटोला एवं मोनाल सदन के अधिराज चौधरी के बीच फाइनल मैच खेला गया।
मैच के शुरूआती दौर से दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का परिचय देते हुए अंक हासिल किये लेकिन मैच के अंतिम क्षण में मंदाकिनी सदन के अद्वय बुटोला ने सेट स्कोर 2-0 से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। वहीं सीनियर वर्ग में मंदाकिनी सदन के शौर्य सिंह ने शौर्य भटट को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 के स्कोर से मैच जीतकर खिताब हासिल किया।
इस अवसर पर टूर्नामेंट में चारों सदनों शिवालिक सदन, मंदाकिनी सदन, मोनाल सदन और सागवान सदन के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जयश्री रावत और शिखा कुलश्रेष्ठ ने विजेताओं व उप विजेताओं को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की।
इस अवसर पर फाइनल मैच का प्रधानाचार्य डॉक्टर अंजू त्यागी और स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों एवं छात्र छात्राओं ने आनंद लिया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डॉक्टर अंजू त्यागी, जूनियर काउंसलर सारिका जैन आदि उपस्थित रहे।
