डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में देहराकैंट में सदस्यता अभियान तेज
आज देहराकैंट क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों युवाओं ने स्वस्तिक चोपड़ा के साथ कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहितकारी दृष्टिकोण से प्रभावित होकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता कार्यक्रम महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने सभी नवप्रवेशी युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव युवाओं की आकांक्षाओं, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश का युवा बेरोजगारी, महंगाई और अवसरों की कमी से जूझ रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस ही वह मंच है जो युवाओं को सम्मान, भागीदारी और नेतृत्व का अवसर प्रदान करती है।
डॉ. गोगी ने अपने वक्तव्य में कहा,
“यह केवल सदस्यता ग्रहण करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विचारधारा से जुड़ने का संकल्प है। देहराकैंट सहित पूरे देहरादून में युवा वर्ग वर्तमान नीतियों से निराश है और परिवर्तन चाहता है। कांग्रेस पार्टी युवाओं की ऊर्जा और विश्वास के साथ मिलकर जनहित की लड़ाई को और मजबूत करेगी। हम हर उस व्यक्ति का स्वागत करते हैं जो लोकतंत्र, सामाजिक समरसता और विकास की राजनीति में विश्वास रखता है।”
उन्होंने आगे कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी आने वाले समय में वार्ड स्तर पर भी सदस्यता अभियान को और तेज करेगी तथा अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं ने कांग्रेस की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष ट्विंकल अरोड़ा ने किया, इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग मदन लाल, महानगर उपाध्यक्ष ट्विंकल अरोड़ा,वीरेंद्र पंवार, शिवांशु जायसवाल, विशाल मौर्य,जित्तू रागढ़,मयंक पाल ,तेजस फ़राशी ,आयुष सेमवाल ,वरिष्ठ थापा, कनिष्ठ थापा ,आर्यन बिष्ट आदि मौजूद रहे
