Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

खनन माफिया ने सिपाही पर चढ़ाई ट्रैक्टर ट्रॉली, पसलियां टूटीं, हालत गंभीर

 विकासनगर – कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ढकरानी गांव में खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार चालक और मालिक ने सिपाही को कुचलने का प्रयास किया। उन्होंने सिपाही की छाती पर ट्रैक्टर के टायर का अगला पहिया चढ़ा दिया। जिसके बाद दोनों लोग वाहन समेत मौके से फरार हो गए। हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंच पुलिस ने फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक को उसके गांव से वाहन समेत धर दबोचा जबकि चालक फरार हो गया। दोनों के खिलाफ हत्या की कोशिश के प्रयास, लोक सेवक को भय दिखाने और हत्या की साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के चार बजे कोतवाली विकासनगर में तैनात सिपाही मनोज कुमार और नितिन कुमार ढकरानी गांव पर गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें यमुना घाट को जाने वाले रास्ते पर एक अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। दोनों ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया।  इस दौरान वाहन सवार माफिया ने मनोज को डराने के इरादे से वाहन को उसकी ओर तेज भगाना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसे टक्कर मार उस पर वाहन का अगला टायर चढ़ा दिया। जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद वाहन सवार दोनों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत मौके से फरार हो गए। सिपाही नितिन कुमार ने ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद आनन-फानन में मनोज को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नितिन की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक मोहित पाल पुत्र रमेश पाल निवासी ढकरानी थाना विकासनगर को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि, चालक राजेश निवासी फतेहपुर टांडा थाना मिर्जापुर सहारनपुर अब भी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *