यमकेश्वर : क्षेत्र वासियों की वर्षो पुरानी मांग अमोला ताछला मोटर मार्ग का आज स्थानीय विधायक श्रीमती रेनु बिष्ट के कर कमलों द्वारा पूजा पाठ कर शिलान्यास किया गया।
विधायक रेनु बिष्ट ने बताया कि इस मार्ग के लिए काफी दिन से प्रयासरत थी जिसकी सफलता हमको आज मिली है।
इस मोटर मार्ग की लंबाई 5 की. मी. है ओर इसकी लागत रु.149.59 लाख तक है। इस मोटर मार्ग की क्षेत्र वासियों द्वारा काफी लम्बे समय से मांग थी। सभी क्षेत्र वासियों ने विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट का धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया इस अवसर पर AE चौहान ज, JE अनिल मोतिहार जी ,यमकेश्वर भाजपा मंडल के सम्मानित अध्यक्ष श्री अनिल रावत जी मंडल महामंत्री मनोज बडोला जी, महामंत्री मुकेश देवरानी जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री अनिल नेगी जी, जिला कार्यकारणी सदस्य श्री अमरदेव भट्ट जी, कोषाध्यक्ष श्री मनमोहन नेगी जी, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अरविंद बिष्ट जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री गौरव नेगी जी, श्री दिनेश खत्री जी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष श्री बेलम सिंह नेगी जी, बूथ अध्यक्ष बडोला जी एवम समस्त कार्यकर्तागण, मातृ शक्ति उपस्थित रहे।
आयुष बडोला
सोशल मीडिया प्रभारी
यमकेश्वर मंडल
युवा मोर्चा