देहरादून :- आज दिनांक 12 मार्च 2024 को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में आज कांगे्रस के बहुत ही वरिष्ठ नेताओं नें कांग्रेस छोडकर भाजपा परिवार में सम्मलित हुये।
जिसमें कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा जिले के अध्यक्ष, अमी चंद सोनकर, कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अजय बेनवाल के साथ सैकडांे कार्यकर्ताओं नें भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिसमें राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा की उपस्थिति में सैकडों़ कार्यकर्ताओं नें भाजपा की रीति निति में आस्था व्यक्त करते हुये भाजपा परिवार में सम्मलित हुये।
इस शुभ अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल नें सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से स्वागत करते हुये कहा की भाजपा एक संयुक्त परिवार की तरह अपनें लोगों का उचित मार्ग दर्शन करती है हमारे परिवार के मुख्या देश के यश्सवी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का कहना है कि भारत वर्ष के 140 करोड जनता मेरे परिवार के सदस्य हैं और यही मेरा परिवार है आप सभी लोग सही समय पर भाजपा परिवार में सम्मलित हुये हैं क्योकि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी है आज आप उस पार्टी के सदस्य बनें है आपको स्वंय में गौरवावित महसूश करना चाहिये।
विधायक खजान दास जी एवं निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा जी भगवत प्रसाद मकवाना मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा पार्षद देवीका रानी नें भी सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनन्दन किया। भाजपा में सम्मलित होनें वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में अमी चंद सोनकर, अजय बेनवाल, अरून कुमार, राजकुमार, विकास, सुशील बिष्ट, किशन लाल, विजय, निशी, मोहित, अरमेश शर्मा, विकास यादव, मोहित धीमान, पिंटू, विजय काम्बोज, श्रीमती विमला, अल्का मीना, निर्मला, पूजा, सुनीता, लक्ष्मी एवं पूजा नेगी, आदि सैकडों कार्यकर्ताओं नें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी।