Uttarakhand

विधायक शिव अरोरा ने अराजक तत्वों को करारा जवाब देते हुए खेड़ा चामुंडा मंदिर पर मनाई दीपवाली जलाये दीप व फोड़े पटाखे*

रुद्रपुर। खेड़ा क्षेत्र में हिन्दू त्योहारों के दौरान खुले में मांस पकाए जाने की घटनाओं ने सोमवार को माहौल गर्मा दिया। धनतेरस और दीपावली जैसे पवित्र अवसरों पर चामुंडा मंदिर के पास खुलेआम मांस बनाने की कोशिश ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया। विरोध के बीच विधायक शिव अरोरा ने मौके पर पहुंचकर अराजक तत्वों को करारा जवाब दिया और साफ कहा कि हिन्दू आस्था से खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धनतेरस के दिन वार्ड नंबर 17 खेड़ा में हरिओम नामक व्यक्ति के घर के सामने कुछ लोगों द्वारा खुले में मांस बनाया जा रहा था। जब हरिओम ने इसका विरोध किया तो उसे धमकाने का प्रयास किया गया और घर से न निकलने की चेतावनी दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक शिव अरोरा ने रमपुरा चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद सड़क पर पक रहे मांस के बर्तनों को हटाया गया।लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। दीपावली के दिन चामुंडा मंदिर के बिल्कुल पास, मात्र दस कदम की दूरी पर फिर उन्हीं तत्वों ने खुले में मांस पकाना और लोगों को खिलाना शुरू किया। इस बार तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से धमकी तक दे डाली कि यदि विरोध किया गया तो दीपावली मनाने और पटाखे जलाने नहीं देंगे।खबर मिलते ही विधायक शिव अरोरा स्वयं कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए कहा कि हिन्दू त्योहारों पर इस तरह की हरकतें एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य माहौल बिगाड़ना और हिन्दू समुदाय की भावनाओं को आहत करना है। विधायक ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि धनतेरस पर हुई घटना के बाद भी अगर दीपावली पर यह दोबारा हुआ तो यह पुलिस की लापरवाही का प्रमाण है।उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक अरोरा ने भगवा संगठनों और कार्यकर्ताओं के साथ चामुंडा मंदिर में दीप जलाकर और पटाखे फोड़कर उन लोगों को सख्त संदेश दिया जो दीपावली मनाने की चुनौती दे रहे थे। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में हिन्दू धर्म के पर्वों को अपवित्र करने की नापाक कोशिशें विफल होंगी, और प्रशासन को ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी।कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, विराट आर्य, व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, पार्षद सुनील वाल्मीकि, नमन चावला, विजेंद्र सागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। विधायक ने अंत में स्पष्ट कहा – “जो हिन्दू त्योहारों में खलल डालने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी।”

Shubham Mishra