देहरादून:झारखंड के मनरेगा कर्मचारियों की अनिश्चित काल हड़ताल के समर्थन में पूरे देश के मनरेगा कर्मचारियों की दो दिन की कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है।मनरेगा में उत्पीड़न और शोषण के विरुद्ध औऱ अपने वेतनमान से लेकर पक्की नोकरी जैसे मुद्दों को लेकर उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश,जम्बू एव कश्मीर ,बिहार ,छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल,केरल सहित नार्थ ईस्ट के सभी राज्य उड़ीसा,हरियाणा,पंजाब,सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश मे मनरेगा कर्मचारी दो दिन की कलमबंद हड़ताल पर है और सरकार को चेतावनी दी है अगर उनकी समस्या को जल्द नही सुना गया पूरे देश मे उग्र आंदोलन करंगे।