Sunday, April 27, 2025
Latest:
Uncategorized

लखनऊ में मुख्तार अंसारी के डालीबाग में बने दो टावर जमीदोज किये गए। साथ ही बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए पांच चिह्नित संपत्तियों को किया सीज

लखनऊ में मुख्तार अंसारी के डालीबाग में बने दो टावर जमीदोज किये गए

अतीक अहमद की नामी और बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए पांच चिह्नित संपत्तियों को सीज कर दिया गया….

अतीक की जिन सात प्रापर्टी को सीज करने का आदेश आया था, उसमें चार खुल्दाबाद, दो धूमनगंज और एक सिविल लाइंस की थी…

पुलिस ने अतीक की सात में से पांच संपत्तियों को सीज कर दिया, दो संपत्तियों पर कार्रवाई अभी बाकी है…

इन सम्पतियों की कीमत लगभग 25 करोड़ है। अतीक के बेनामी,अवैध,क़ज़ा सहित अपराध से अर्जित सम्पत्तियों की कुर्की…

लखनऊ में मुख्तार अंसारी के डालीबाग में बने दो टावर दो टावर जमीदोज किये गए….

एलडीए, पुलिस प्रशासन समेत ढाई सौ से अधिक पुलिसकर्मी और 20 से अधिक जेसीबी मशीनें ने अवैध बिल्डिंग गिरायी…

यह दोनों बिल्डिंग पहले मुख्तार अंसारी की मां के नाम था, गलत तरीके से रजिस्ट्री कराई गई थी, मूलतः ये निष्क्रांत संपत्ति यानी 1956 से पहले पाकिस्तान गए लोगों की है…

चेतावनी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर इसे तोड़ने की कार्रवाई की गई है, प्रशासन बिल्डिंग के तोड़ने का खर्चा और अब तक का किराया भी वसूलेगी…

इस निर्माण के लिए जिम्मेदार रहे तत्कालीन अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *