नई दिल्ली : वैश्विक महामारी कोरोना ने दुनियाभर में तबाही मचा रखी है. अब तक पूरी दुनिया में 18 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. जबकि इस बीमारी ने एक लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका में मचाई है. यहाँ कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 20,000 को पार कर गई है। दुनिया भर में इस भयंकर महामारी के कारण होने वाली मौतों के मामले में अमेरिका इटली से आगे निकल गया है। यहां 20,637 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इटली में 19,468 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका की आर्थिक राजधानी न्यूयॉर्क शहर दुनिया में कोरोना वायरस का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है, जहां शनिवार रात तक 8,627 लोगों की मौत हो चुकी थी और 1,80,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

दुनिया के 10 सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की स्थिति

देश कुल मामले ठीक हुए लोग कुल मौत
अमेरिका 5,32,339 32,360 21,418
स्पेन 1,66,019 62,391 16,972
इटली 1,56,369 34,211 19,899
फ्रांस 1,30,730 26,674 13,851
जर्मनी 1,25,975 57,400  2,907
ब्रिटेन 85,175    625 10,629
चीन 83,134 77,956  3,343
ईरान 71,686 43,894  4,474
टर्की 52,167  2,965  1,101
बेल्जियम 29,647  6,463  3,600
विश्वभर में 18,00,791 4,12,777 1,10,892