न्यूज़ अपडेट :- राज्यपाल बेबीरानी मौर्य एम्स में भर्ती, उपचार के लिए एम्स प्रशासन ने गठित की 5 विशेषज्ञ डाॅक्टरों की टीम
न्यूज़ अपडेट :- राज्यपाल बेबीरानी मौर्य एम्स में भर्ती, उपचार के लिए एम्स प्रशासन ने गठित की 5 विशेषज्ञ डाॅक्टरों की टीम
ऋषिकेश। कोविड इलाज हेतु उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को सोमवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कर दिया गया है। उनके उपचार के लिए एम्स अस्पताल प्रशासन ने 5 विशेषज्ञ डाॅक्टरों की टीम गठित की है। यह टीम दैनिक तौर से राज्यपाल महोदया की स्वास्थ्य सम्बन्धी निगरानी करेगी।
इस बारे में एम्स अस्पताल प्रशासन के डीन प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि राज्यपाल महोदया को दोपहर समय एम्स में भर्ती किया गया। इससे पूर्व उनका सीटी स्कैन किया गया और कोविड जांच हेतु सैम्पल भी लिए गए। साथ ही अन्य सभी आवश्यक जांचें भी की गयी हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह पूर्ण तौर से स्वस्थ हैं।
बाईट कैप्शनः जानकारी देते प्रोेफेसर यूबी मिश्रा, डीन अस्पताल प्रशासन, एम्स ऋषिकेश।