देहरादून

नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी से अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री धामी

 

 

देहरादून, रविवार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार देर शाम गढ़ी कैंट बाजार पहुंचे और स्थानीय व्यापारियों व आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से नए जीएसटी स्लैब पर सुझाव व फीडबैक लेते हुए उनसे आम जनता को घटे हुए जीएसटी दरों की जानकारी देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं पर जीएसटी दरों में कमी की है, जिससे जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने इस पहल को “नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी” करार देते हुए कहा कि इससे व्यापार और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

धामी ने स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे किसानों, कारीगरों और छोटे व्यापारियों को मजबूती मिलेगी और भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

 

Uma Shankar Kukreti