*लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (मसूरी) के प्रशिक्षणरत अधिकारियों का 8वीं वाहिनी, आई. टी. बी. पी (गौचर) का दौरा।*
*गौचर*- श्रीकृष्ण कौशिक द्वितीय कमान, 8वीं वाहिनी, आई.टी.बी.पी. के द्वारा लाल बहादुर शाहजी राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के 100वें फाउंडेशन कोर्स के 23 प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों का आठ वीं वाहिनी में आगमन पर स्वागत किया गया।
दिनांक 28.09.2025 को प्रशिक्षणार्थी वाहिनी कैम्प परिसर में जवानों से रूबरू हुए उनके रहन-सहन भोगोलिक विषमताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा ऑपरेशनल गतिविधियों, आपदा प्रबंधन के रेस्क्यू, परिवहन एवं दूरसंचार यंत्रों का डेंमो, वैपल और सपोर्ट वैपनों की प्रदर्शनी, वन मिनट ड्रिल के कार्यक्रमों के आयोजन के उपरांत उत्तराखंड की प्रसिद्ध धार्मिक *नंदा देवी यात्रा* के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

श्रीकृष्ण कौशिक द्वितीय कमान, 8वीं वाहिनी द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने प्रशिक्षु अधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर श्री मनोज शाह (उप सेनानी), डॉ. देवेश चौधरी (चिकित्सा अधिकारी), श्री सतीश कुमार, सहायक सेनानी अभियंता तथा एनडीआरफ एवं आईटीबीपी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
लव कुश स्टे बद्रीनाथ मार्ग गौचर में आवश्यकता है कुशल कारीगर हाउस कीपिंग रिशेप्सन कक्ष के लिए लड़के हो या लड़कियां सपर्क करें 9871643159 9917251362
