देहरादून

स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स देहरादून जिला इकाई का शपथ ग्रहण सम्पन्न, पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प

सूर्य प्रकाश एवं भार्गव के नेतृत्व में टीम का गठन
संवाददाता
देहरादून, 2 अगस्त।
स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (एसयूडब्ल्यूजे) की जिला इकाई देहरादून का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को राजपुर रोड स्थित नारायण मुनि भवन में वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती संतोष आनंद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के प्रति निष्ठा, निष्पक्षता और पत्रकारिता के उच्च आदर्शों का पालन करने की शपथ ली।
जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
मुख्य अतिथि शिक्षाविद् सुनील अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता समाज की दिशा और दशा तय करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है तथा पत्रकार की लेखनी आज भी आमजन के लिए विश्वसनीयता का प्रतीक है। वहीं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्रदेश संघ प्रचारक संजय जी ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य व्यक्तिगत हित नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज हित होना चाहिए।
एसयूडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर ही अपनी गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रख सकती है।
इस अवसर पर राज्य पत्रकार संरक्षण समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, शिक्षाविद् एवं पत्रकार सतेन्द्र चौहान तथा उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह बिष्ट सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में एसयूडब्ल्यूजे के प्रदेश संयोजक नारायण भट्ट, चेतन सिंह खड़का तथा जिला महामंत्री पंकज भार्गव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पवन रावत ने किया।
इस अवसर पर जिला सचिव सतीश कुमार पुण्डीर, वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रसाद सती, जिला उपाध्यक्ष पीताम्बर कुमार, पत्रकार उमाशंकर कुकरेती, नीता शर्मा, लक्ष्मी बहुगुणा, विधि सलाहकार मनु सब्बरवाल, वरिष्ठ पत्रकार संजय सुमिताभ, कपिल गर्ग, चिरंजीव सहगल, आदित्य मलिक, लक्ष्मी बिष्ट, इन्द्र कुमार अरोड़ा, निधि अरोड़ा, कृष्ण कुमार सेमवाल, विनोद रावत, चन्द्रकला काला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।