Saturday, July 27, 2024
Latest:
देहरादूनसामाजिक

शुक्रवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा में डाबर इण्डिया लिमिटेड के सौजन्य से 2500 से अधिक रियल जूस, कोकोनेट वाॅटर एवं बिस्कुट का वितरण किया।

 

 

 

 

 

 

देहरादून 17 अप्रैल: शुक्रवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा में डाबर इण्डिया लिमिटेड के सौजन्य से 2500 से अधिक रियल जूस, कोकोनेट वाॅटर एवं बिस्कुट का वितरण किया। विधायक जोशी ने डाबर इण्डिया प्रबंधन का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी समृद्धजनों का सहयोग अपेक्षित है और यदि हम किसी एक जरुरतमंद को सहायता कर सकें तो हमें आगे आकर कार्य काम करना चाहिए।
विधायक जोशी ने बताया कि मोदी किचन के माध्यम से शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्र्तगत पाॅच स्थानों पर 6200 भोजन के पैकेट वितरित किये गये। उन्होंने बताया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र की पाॅचों किचन अगले 03 मई तक जारी रहेंगी और जरुरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध होता रहेगा। वहीं, सहस्त्रधारा में आज लगभग 250 लोगों को भोजन करवाया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, सुशील पुरोहित, अरविन्द तोपवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरज थापा, रमेश चमोली, आनन्द पयाल, वीर सिंह जवाड़ी, नारायण सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

 

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *