Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडदेहरादून

देर रात हुई दुर्घटना ,पेड़ से टकराई कार, एक कि हुई मौत एक घायल

देहरादून-राजधानी देहरादून में फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के पास कल देर रात एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हुई है और एक घायल है। परिवारजनों ने पूछताछ में बताया कि दोनों देर रात्रि तक घर पर ही थे और लूडो खेल रहे थे। उसके बाद जब परिवार जन सो गए तो ये दोनों चुपके से बिना बताए निकल गए,  उनके निकलने का कोई भी कारण नहीं पता है।

जानकारी के मुताबिक देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर पुलिस को हादसे की सूचना मिली। वही हादसे में सफेद वरना कार  बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए। जिनकी पहचान सतनाम सिंह पुत्र पंजाब सिंह और मोहम्मद अर्श पुत्र जाहिद हुसैन दोनों निवासी हेमहुंज कॉलोनी के रूप में हुई।

108 इमरजेंसी एंबुलेंस द्वारा मोहम्मद अर्श को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सतनाम को मंहत इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया। अर्श के शव को फायर सर्विस के वाहन द्वारा कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों के परिजनों को मामले की सूचना दी गई। क्षतिग्रस्त कार और पेड़ को क्रेन द्वारा हाटाया गया।

 

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *