Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडपौड़ी गढ़वालयमकेश्वर

यमकेस्वर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल- (सक्षम) की यमकेश्वर ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन आज दिनांक 18 दिसंबर को जिलाध्यक्ष कपिल रतूड़ी जी के अध्यक्षता में विधिवत रूप से भृगुखाल (यमकेश्वर) में किया गया,

पौड़ी गढ़वाल,;-यमकेस्वर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल- (सक्षम) की यमकेश्वर ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन आज दिनांक 18 दिसंबर को जिलाध्यक्ष कपिल रतूड़ी जी के अध्यक्षता में विधिवत रूप से भृगुखाल (यमकेश्वर) में किया गया,
जिसमें बुद्धि सिंह पयाल संयोजक
अध्यक्ष पद पर अमरदेव भट्ट
उपाध्यक्ष पड़ पर सुनील बर्थवाल
सचिव पद पर मोहन सिंह रौथाण
कोषाध्यक्ष पड़ पर करण गुसाईं
सह सचिव पद पर राजेश कुकरेती
सदस्य जगेश चंद को
सर्वसम्मिति से चुना गया।

यमकेश्वर ब्लॉक् की युवा कार्यकारिणी का भी गठन विधिवत रूप से जिला युवा प्रमुख सुदीप कपरूवानं ने किया।
अध्यक्ष पद पर धर्मवीर पंवार
उपाध्यक्ष पद पर आशीष बडोनी
सचिव नवीन कुकरेती,सह सचिव अवनीश नौटियाल,कोषाध्यक्ष आशीष रौथाण को निर्वाचित किया गया,
जिलाध्यक्ष सक्षम कपिल रतूडी ने कहा कि सक्षम संघ का ही राष्ट्रीय स्तर का संगठन है जो समाज के दिव्यांग जनों के उत्थान के लिये कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि पौड़ी जिले के सभी विकास खण्डों में कार्यकरणी का गठन होना है जिसके लिये क्षेत्रवासियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।जिला युवा प्रमुख सुदीप कपरूवान ने बताया कि क्षेत्र के जितने दिव्यांग जन है उनसे व्यक्तिगत सम्पर्क किया जा रहा है, और शीघ्र ही समस्त दिव्यांग जनों की लिस्ट उपलब्ध करवाई जाएगी।और उनको आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य लाभ जैसे- उनका मुफ्त इलाज,कृत्रिम अंग,या रोजगार हेतु सभी सम्भावित सुविधाएं उपलब्ध करवायीं जाएगीं।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *