बेस हॉस्पिटल सिमली की मांग को लेकर पक्ष विपक्ष साथ में-
के एस असवाल गौचर चमोली : जनपत चमोली में स्वस्थ्य व्यवस्थाओं खस्ता हालत के चलते बहुत लम्बे समय से सिमली (कर्णप्रयाग) बेस हॉस्पिटल के लिए अलग अलग रूपो में विभिन्न संस्थाओ और द्वारा आंदोलन किया गया है, इसके चलते आज सिमली में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमेश खंडूरी जी द्वारा 05 जून से एक सत्याग्रह किया जा रहा है जहाँ आज साथियों संग पहुंच कर इस सत्याग्रह को अपना समर्थन दिया तथा सरकार से बेस हॉस्पिटल की मांग के साथ साथ स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति और स्वाथ्य उपकरणों को जल्दी से जल्दी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया

इस सत्याग्रह में सतीश लखेड़ा (प्रदेश प्रवक्ता भाजपा), देवराज रावत ( जेष्ठ प्रमुख, नारायणबगड़ ), लक्ष्मण पटवाल ( पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस IT प्रकोष्ठ, चमली) एवं अन्य लोगों ने भी उपस्थित हो कर अपना समर्थन दिया ।
