देहरादून

लैंसडौन का नाम बदलकर “जसवंतगढ़” करने का प्रस्ताव

अंग्रेजों के समय रखे गए शहरों के नाम बदलने की कवायद एक बार फिर तेज हो गई है। इसी क्रम में छावनी परिषद लैंसडौन ने शहर का नाम बदलकर “जसवंतगढ़ छावनी” करने का प्रस्ताव पारित किया है।
10 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत आम जनता से 30 दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि इसका नाम “वीर जसवंतगढ़ छावनी” होना चाहिए।
🇮🇳 यह नाम परिवर्तन 1962 के युद्ध के वीर सैनिक राइफलमैन जसवंत सिंह रावत (महावीर चक्र) के सम्मान में किया जा रहा है, ताकि समाज में देशभक्ति और वीरता की भावना को बढ़ावा मिल सके।
📩 नागरिक अपने सुझाव/आपत्तियां छावनी परिषद लैंसडौन के मुख्य अधिशासी अधिकारी (CEO) के नाम लिखित या ईमेल के माध्यम से 30 दिनों के भीतर भेज सकते हैं।
#Lansdowne #Jaswantgarh #Uttarakhand

Uma Shankar Kukreti