सोशियल मीडिया में एक बार फिर से दिखा राखी का कारनामा
मुंबई, ब्यूरो | अभिनेत्री राखी सावंत को आप तो जानते ही होंगे। अब जानेंगे कैसे नहीं, राखी आये दिन सोशियल मीडिया पर हंसी का पात्र जो बनी रहती हैं । राखी सावंत आये दिन सोशियल मीडिया पर कुछ ना कुछ ऐसी बात बोल देती हैं, जिस से वो हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। राखी ने सोशियल मीडिया पर अपना एक नया विडियो शेयर किया है। इस विडियो में वो धार्मिक बातों का जिक्र कर रही है। विडियो में उन्होंने कहा है कि राखी अपने पति और परिवार से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। लेकिन उस से ज्यादा प्यार वे ईश्वर से करती। विडियो में राखी ने ओने फैन्स को भी भगवान से प्यार करने को कहा है। दो घंटे के अन्दर ही अन्दर ये विडियो इतनी तेजी से वाइरल हुआ कि राखी फिर से समाचार की सुर्ख़ियों में आ गयी।
कुछ दिन पहले भी राखी ने खुद को आधे मां बताया था। एक वीडियो शेयर करके राखी कह रही थीं, मैं हूं आधे मां। आधे मां का मतलब मैं आधे कपड़े पहनती हूं। राखी सावंत इस वीडियो में फैन्स से कह रही थीं कि अगर किसी को किसी भी तरह की कोई समस्या है तो वो उनसे कमेंट बॉक्स में बताकर सलाह ले सकता है। उस वक्त राखी लंदन में थीं। उनकी कहना था कि वह अपने पति से मिलने और हनीमून मनाने के लिए लंदन आई हैं। लंदन में उनके पति का बहुत बड़ा घर है। उनके पति रितेश बहुत अमीर हैं। वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काम संभालते हैं।