Uttarakhand

बाढ़ में डूबे रास्ते, ट्रैक्टर पर निकले एसपी

जनता बोली – ऐसा जज्बा ही असली सेवा है

पीलीभीत। जिले में पिछले चार दिनों से बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। नालों और नदियों का पानी शहर की सड़कों पर भर गया है। हालत यह है कि जगह-जगह दो फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे आमजन का आना-जाना मुश्किल हो गया है।

ऐसे हालात में एसपी अभिषेक यादव का जज्बा लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। बुधवार को जब एसपी ऑफिस जाने का रास्ता पानी से लबालब भरा मिला, तो उन्होंने कार छोड़कर सीधे ट्रैक्टर का सहारा लिया। ट्रैक्टर पर सवार होकर वे ऑफिस पहुंचे और जरूरी काम निपटाया।इसके बाद एसपी ने देर किए बिना ट्रैक्टर से ही बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण शुरू कर दिया। वे अलग-अलग मोहल्लों और सड़कों पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते रहे और राहत कार्यों में जुटे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।शहरवासियों का कहना है कि “एसपी का यह अंदाज उनके कर्तव्य और जनता के प्रति समर्पण को दिखाता है।” लोग खुले दिल से उनकी तारीफ कर रहे हैं और इसे एक मिसाल बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *