अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के मनियागर से हल्द्वानी जा रही एक ऑल्टो कार मनियार से आगे चनौली रोड के पास अनियंत्रित होकर 90 फिट गहरी खाई में गिर गयी। जिसमे सवार एक व्यक्ति की जिला अस्तपताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी गिरीश जोशी व कौस्तुबनन्द जोशी आज दोपहर मनियागर से आल्टो कार से हल्द्वानी जा रहे थे मनियागर से आगे जाकर चनौली रोड के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से अल्मोड़ा जिला अस्पताल लाया गया।अस्पताल पहुचकर गिरीश जोशी ने दम तोड़ दिया है, जबकि अन्य यात्री कौस्तुबानंद जोशी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में हादसे के शिकार लोगो के हालचाल लेने अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी भी पहुचे ।