संग्राम सिंह पुंडीर ने उत्तराखंड बार काउंसिल सदस्य पद से चुनाव लड़ने का किया ऐलान
“अब वक्त है बदलाव का” — संग्राम सिंह पुंडीर उतरे उत्तराखंड बार काउंसिल चुनावी मैदान में
सशक्त प्रतिनिधित्व और ठोस नीति का संकल्प लेकर चुनावी रण में संग्राम सिंह पुंडीर
संग्राम सिंह पुंडीर बोले – अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को बनेगी ठोस रणनीति
2009 से अधिवक्ताओं के साथ खड़े संग्राम सिंह पुंडीर, अब बार काउंसिल में करना चाहते हैं सशक्त प्रतिनिधित्व
“संवाद, नीति और समाधान” के मंत्र के साथ उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव में उतरे संग्राम सिंह पुंडीर
देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिवक्ता संग्राम सिंह पुंडीर ने आगामी उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव 2026 में सदस्य पद से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। अधिवक्ता समाज से लंबे समय से जुड़े पुंडीर ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, ठोस नीति निर्माण और सशक्त प्रतिनिधित्व को अपनी प्राथमिकता बताया है।
वर्ष 2009 से अधिवक्ता के रूप में अपनी प्रैक्टिस शुरू करने वाले संग्राम सिंह पुंडीर ने कहा कि वे अधिवक्ताओं की छोटी-बड़ी समस्याओं, चुनौतियों और उम्मीदों से हमेशा जुड़े रहे हैं। उनका उद्देश्य हर अधिवक्ता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास करना रहा है।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि उत्तराखंड बार काउंसिल में ऐसा प्रतिनिधि चुना जाए जो अधिवक्ताओं की सोच, भावना और आवाज़ का सच्चा प्रतिबिंब बने।
“उत्तराखंड बार काउंसिल केवल एक संस्था नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। इस पद की जिम्मेदारी और गरिमा से मैं भलीभांति परिचित हूँ। अब वक्त है बदलाव का, ठोस नीति और सशक्त प्रतिनिधित्व का।”
— संग्राम सिंह पुंडीर, अधिवक्ता
उन्होंने अधिवक्ता समाज से प्रथम वरीयता मत प्रदान करने की अपील करते हुए कहा कि यदि अवसर मिला तो वे अधिवक्ताओं की हर समस्या के समाधान हेतु ठोस नीति, सशक्त योजना और प्रभावी कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे।
संग्राम सिंह पुंडीर ने कहा कि अधिवक्ता समाज का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील की —
“आइए, मिलकर अधिवक्ताओं की आवाज़ को सशक्त करें।”
संपर्क:
📞 मो. 98977 35747
संग्राम सिंह पुंडीर (एडवोकेट)
