Saturday, July 27, 2024
Latest:
मनोरंजन

देखिए कैसे दिखते हैं ,और कहां रहते है रामानंद सागर फेम श्री कृष्ण

मनोरंजन डेस्क-कृष्ण कहते ही जो पहला नाम सामने आता है वो है रामानंद सागर के मशहूर शो ‘श्री कृष्णा’ में कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर सर्वदमन डी बनर्जी का। उन्होंने अपनी भूमिका इतने बेहतरीन तरीके से निभाई कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भगवान श्रीकृष्ण मानने लगे थे और जहां भी जाते लोग उनके पैर छूने लगते थे। अपने इस किरदार से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली।

रामायण की तरह ही रविवार की सुबह होते ही लोग नहा धोकर टीवी के सामने बैठ जाते थे। और रामानंद सागर का धार्मिक सीरियल श्री कृष्णा शुरू हो जाता था। सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण के किरदार को इस कदर अपने में बसा लिया था मानो कलयुग में भगवान ने अवतार लिया हो। इसके बाद उन्हें इसी तरह के कई शोज ऑफर हुए जिनमें वो नजर आए, जैसे कि ‘अर्जुन’, ‘जय गंगा मैया’ और ‘ओम नम: शिवाय’। इन सभी शोज में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण का ही रोल निभाया।

टीवी शोज के अलावा सर्वदमन डी बनर्जी ने फिल्मों में भी काम किया। वह आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत स्टारर एमएस धोनी में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने धोनी के कोच चंचल भट्टाचार्य का किरदार निभाया था। सर्वदमन डी बनर्जी इन दिनों ऋषिकेष में रहते हैं।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *