देहरादून 30 अप्रैलः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिह ने अभिनेता इरफान खान एवं ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेश में दोनों अभिनेताओं के निधन को भारतीय फिल्म जगत की अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन से न केवल फिल्म जगत को अपितु देश को भी अपूर्णीय क्षति हुई है। स्व0 इरफान खान का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर मृत आत्माओं को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।
अभिनेता इरफान खान एवं ऋषि कपूर के निधन पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, दीवान सिंह तोमर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चमोली, नवीन पयाल, आदि कांग्रेसजनों ने भी शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
दुखद, श्रद्धांजलि, ॐ शांति शांति।