ऋषिकेश

सेवा प्रोजेक्ट “दृष्टि रक्षक” का सफल आयोजन

 

ऋषिकेश, 5 सितम्बर।
रोटरी क्लब ऋषिकेश दीवाज़ द्वारा आज “दृष्टि रक्षक  नेत्रों का संरक्षक” शीर्षक से एक सेवा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

 

इस परियोजना के अंतर्गत AIIMS ऋषिकेश द्वारा उपलब्ध कराए गए 40 आँखों के सुरक्षा गार्ड नगर निगम क्षेत्र में निर्माण कार्य में संलग्न मज़दूरों को वितरित किए गए। यह पहल मज़दूर भाइयों की आँखों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

इस अवसर पर माननीय महापौर श्री शम्भु पासवान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके कर-कमलों से सुरक्षा गार्ड वितरित किए गए और उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए क्लब के कार्यों की प्रशंसा की।

इस परियोजना का सफल नेतृत्व रोटेरियन तनु जैन एवं रोटेरियन माधवी गुप्ता ने किया।

रोटरी क्लब ऋषिकेश दीवाज़ की अध्यक्ष रोटेरियन शुभांगी के. रैना, सचिव रोटेरियन माधवी गुप्ता एवं चार्टर प्रेसिडेंट यामिनी कौशल ने संयुक्त रूप से बताया कि क्लब समाज की सेवा हेतु ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *